'केजीएफ 2' ने दुनियाभर में कमाए ₹1,000 करोड़, आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बनी
'केजीएफ: चैप्टर 2' ने दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ कमा लिए हैं और यह आंकड़ा पार करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। वैश्विक स्तर पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अन्य भारतीय फिल्में 'आरआरआर', 'दंगल' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न' हैं। 'दंगल' दुनियाभर में ₹2,000 करोड़+ की कमाई के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
read more at Hindustan Times


