केदारनाथ मंदिर में पुजारी ने सोने की परत चढ़ाने के काम में ₹125 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप
चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ मंदिर के पुरोहित संतोष त्रिवेेदी ने मंदिर में सोने की परत चढ़ाने के काम में ₹125 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इन आरोपों का खंडन कर कहा कि राजनीति से प्रेरित लोग केदारनाथ धाम की छवि खराब करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


