Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केदारनाथ में दोबारा शुरू हुई बर्फबारी, श्रद्धालुओं के लिए जारी की गई एडवाइज़री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 14 May, 2023
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) की पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ में रविवार को दोबारा बर्फबारी शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए एडवाइज़री जारी की। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में लोगों से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने का आग्रह किया। बकौल विशाखा, श्रद्धालु अपने साथ गर्म कपड़े, बरसाती व ज़रूरी दवाइयां लेकर चले।
read more at भाषा