केदारनाथ में बारिश व बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने की अपील
भारत मौसम विभाग ने केदारनाथ (उत्तराखंड) में बारिश व बर्फबारी को लेकर आगामी 2-3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र रुद्रप्रयाग के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्रद्धालुओं से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मौसम ठीक होने तक तीर्थयात्रियों को एक ही जगह रहना चाहिए और रुक-रुककर यात्रा करनी चाहिए।"
read more at News18 हिंदी


