Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ भूस्खलन, 10-12 लोग लापता

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 4 August, 2023
केदारनाथ यात्रा रूट पर रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) के गौरीकुंड में भारी बारिश के बाद गुरुवार रात को हुए भूस्खलन में 10-12 लोग लापता हो गए। आपदा प्रबंधन पदाधिकारी दलीप सिंह रजवार ने कहा कि चट्टानें गिरने के चलते 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ समेत विभिन्न टीमें राहत-बचाव कार्य कर रही हैं।