'केबीसी' की तैयारी करने के लिए हिंदी रेडियो सुनते हैं अमिताभ बच्चन: सैयामी खेर
अभिनेत्री सैयामी खेर ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन वाकई में 'परफेक्शनिस्ट' हैं। सैयामी ने कहा, "'केबीसी' की शूटिंग से पहले वह बहुत रिहर्सल करते हैं। वह भारत में सबसे अच्छी हिंदी बोलते हैं।" बकौल सैयामी, 'केबीसी' की शूटिंग से पहले अमिताभ बच्चन हिंदी रेडियो सुनते हैं और एक टेक में शूट करते हैं।


