केरल की 19-वर्षीय युवती को यूएस में सोते समय छत भेदकर आई बुलेट लगी, हुई मौत
अलबामा (अमेरिका) में मरियम सुज़ेन नामक केरल की 19-वर्षीय युवती की कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के वक्त मरियम घर में सो रही थी और ऊपरी मंज़िल से चली गोलियां कथित तौर पर छत को भेदकर उसके शरीर में लगीं। बकौल रिपोर्ट, पार्थिव शरीर को केरल लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।


