Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल के एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग के लिए घोषित की गई फुल इमरजेंसी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 24 February, 2023
तकनीकी गड़बड़ी के कारण तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट (केरल) पर शुक्रवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लैंडिंग के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई। बकौल एयरलाइन, विमान में 168 यात्री सवार थे और आशंका थी कि उसका पिछला हिस्सा कालीकट में टेक-ऑफ के दौरान रनवे से टकराया था। बकौल रिपोर्ट्स, विमान ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरब सागर में ईंधन गिराया।