Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर कर्नाटक सरकार ने बुज़ुर्गों को मास्क पहनने की दी सलाह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 18 December, 2023
केरल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को 60 से अधिक उम्र और हार्ट व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। मंत्री ने कहा, "हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है।" बकौल मंत्री, सरकार जल्द एडवाइज़री जारी करेगी।