Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में बंदरगाह का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने थाने पर किया हमला, 29 पुलिसकर्मी घायल

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 28 November 2022
केरल में अदाणी बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रविवार को विझिंजम थाने पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 29 पुलिसकर्मी घायल हुए और उनकी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। बकौल पुलिस, भीड़ ने थाने पर लाठी और पत्थरों से हमला किया। इससे पहले 26 नवंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर एक शख्स गिरफ्तार किया गया था।