केरल में लातवियाई महिला के रेप और मर्डर के मामले में 4 साल बाद दोषी पाए गए 2 आरोपी
तिरुवनंतपुरम (केरल) के एडिशनल सेशन कोर्ट ने मार्च 2018 के एक लातवियाई महिला के रेप और मर्डर मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। हालांकि सज़ा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा। आरोपी उमेश (28) और उदयन (24) को रेप, हत्या, अपहरण और सबूतों को नष्ट करने सहित कई आरोपों में दोषी माना गया है।


