केरल सरकार ने नौका हादसे की न्यायिक जांच के दिए आदेश, मुआवज़े का किया एलान
केरल सरकार ने मलप्पुरम ज़िले में तनूर के पास नाव पलटने से हुए हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन को ₹10-₹10 लाख मुआवज़े का एलान किया। गौरतलब है, रविवार रात हुई इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है।
read more at दिप्रिंट


