Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केवल बैंक व रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को बेरोज़गार कर देगा: वरुण

short by रौनक राज / on Tuesday, 22 February, 2022
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया है, "केवल बैंक और रेलवे का निजीकरण ही 5 लाख कर्मचारियों को 'जबरन सेवानिवृत्त' यानि बेरोज़गार कर देगा।" उन्होंने आगे लिखा, "समाप्त होती हर नौकरी के साथ ही समाप्त हो जाती है लाखों परिवारों की उम्मीदें…सामाजिक स्तर पर आर्थिक असमानता पैदा कर एक 'लोक कल्याणकारी सरकार' कभी पूंजीवाद को बढ़ावा नहीं दे सकती।"
read more at Twitter