Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केवल मेरे धर्म के चलते मेरी गिरफ्तारी हुई: तुनिषा शर्मा की मौत मामले को लेकर शीज़ान खान

short by तान्या झा / on Monday, 9 January, 2023
तुनिषा शर्मा की मौत मामले के आरोपी शीज़ान खान ने ज़मानत की सुनवाई के दौरान अपने वकील के ज़रिए कोर्ट को बताया है कि उन्हें उनके धर्म के चलते गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "(तुनिषा के परिवार ने) इसे लव जिहाद का रूप दिया...मेरी गिरफ्तारी का कोई मतलब नहीं बनता, अगर मैं मुस्लिम ना होता तो ऐसा नहीं होता।"
read more at Times Now