Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केस वापस न लेने पर पति ने दोस्तों को बांटा मेरा नंबर, भिजवाए अश्लील वीडियो: महिला का दावा

short by सुनीता अधिकारी / on Friday, 9 September 2022
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका मोबाइल नंबर अपने 30 दोस्तों को बांटकर उनसे अश्लील मेसेज व वीडियो भिजवाए। महिला के मुताबिक, उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था जिसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। बकौल महिला, केस वापस न लेने पर पति ने नंबर बांटा।