Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अगले मैच में लैवेंडर रंग की जर्सी पहनेगी गुजरात टाइटंस

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 13 May, 2023
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी 15 मई को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अपने मैच में लैवेंडर रंग की जर्सी पहनेंगे। फ्रैंचाइज़ी ने इस जर्सी का लुक शेयर कर बताया है कि ऐसा कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है, गुजरात टाइटंस फिलहाल अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही है।