कैंसर से जूझ रहे दिग्गज ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर पेले को अस्पताल में किया गया भर्ती
कैंसर से जूझ रहे पूर्व ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर पेले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 82-वर्षीय पेले को लेकर उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने बताया, "मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में आज बहुत सारी खबरें हैं...वह नियमित इलाज के लिए अस्पताल आए हैं...कोई इमरजेंसी या डर की बात नहीं है।" सितंबर 2021 में उनका ट्यूमर निकाला गया था।
read more at Hindustan Times


