कैंसर होने के बाद दोस्तों व रिश्तेदारों ने मुझे अकेला छोड़ दिया था: मनीषा कोइराला
ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने 'एनडीटीवी' से हुई बातचीत में बताया है कि जब उन्हें कैंसर सेे पीड़ित होने का पता चला था तो उनके करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता और भाई को छोड़कर मेरे साथ कोई नहीं था।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "दर्द में आपके साथ कोई नहीं रहता है।"


