Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैदियों की मानसिक शांति के लिए यूपी की जेलों में बजाया जाएगा 'गायत्री मंत्र': मंत्री

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 9 April 2022
उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को कहा कि राज्यभर की जेलों में अब से 'गायत्री मंत्र' और 'महामृत्युंजय मंत्र' बजाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कैदियों को मानसिक शांति मिलेगी। बकौल मंत्री, ऐसा करने से हो सकता है कि कैदियों की मनोदशा व व्यवहार में बदलाव आए और उन्हें सुधरने का अवसर मिले।