कैबिनेट ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना को दी मंज़ूरी, कहा- मिलेंगे 7.5 लाख रोज़गार
केंद्रीय कैबिनेट ने वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना को मंज़ूरी दी है जिसके तहत 5 वर्षों में ₹10,683 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा। बकौल सरकार, इससे लगभग 7.5 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोज़गार मिलेगा। कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इसका सीधा लाभ गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा को होगा।
read more at Twitter


