Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में बनाई गई खालिस्तान समर्थित ग्रैफिटी

short by श्वेता भारती / on Friday, 5 January, 2024
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में कथित रूप से एक हिंदू मंदिर में खालिस्तान समर्थित ग्रैफिटी बनाई गई है। हिंदू अमेरिकी फाउंडेशन (एचएएफ) ने बताया है कि इस घटना से दो हफ्ते पहले स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी ऐसे ही खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। बकौल एचएएफ, कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र के शिव दुर्गा मंदिर में चोरी भी हुई थी।