Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के ने आरसीबी को आईपीएल प्लेऑफ्स में पहुंचाने में की मदद?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 19 May, 2024
सीएसके को आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स में पहुंचने के लिए आरसीबी के खिलाफ आखिरी ओवर में 17 रनों की ज़रूरत थी। एमएस धोनी ने यश दयाल की पहली गेंद पर 110 मीटर लंबा छक्का लगाया और गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। गेंद बदलने के बाद धोनी आउट हो गए और 5 गेंदों पर सीएसके ने केवल 1 रन बनाया।