कैसे लोग यह जान सकते हैं कि थंडरस्टॉर्म उनकी तरफ बढ़ रहा है?
मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अगर लोगों की तरफ थंडरस्टॉर्म बढ़ रहा है तो उन्हें आसपास ठंडी हवा का एहसास होगा। आईएमडी ने बताया, "आसमान में फूलगोभी जैसे बड़े काले बादल दिखने लगेंगे। बादलों की गर्जना सुनाई देगी और आसमान में बिजली चमकती दिखाई देगी...गर्दन के पीछे रोंगटे का खड़ा होना भी लाइटनिंग के करीब होने का संकेत है।"
read more at X (formerly Twitter)


