कॉइनबेस के सीईओ ने यूएस में ₹990 करोड़ में खरीदा 19,000 स्क्वेयर फीट का मैनशन
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लैटफॉर्म कॉइनबेस के सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रॉन्ग ने लॉस एंजेलिस में $13.3 करोड़ (₹990 करोड़ से अधिक) में 19,000 स्क्वेयर फीट का मैनशन खरीदा है। इसमें जिम, थियेटर, डबल हाइट डाइनिंग रूम और 6,600 स्क्वेयर फीट का गेस्ट हाउस है। यह लॉस एंजेलिस के सबसे महंगे मकान सौदों में से एक है।
read more at Business Insider India


