सीओपी-28 में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने लगाए 'मोदी मोदी' के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी-28) में शामिल होने के लिए गुरुवार को दुबई पहुंचे। यूएई के उप-प्रधानमंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान भारतीय प्रवासियों ने 'मोदी-मोदी', 'अबकी बार मोदी सरकार', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
read more at जनसत्ता


