Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक विजेता पहलवान पूजा सिहाग के पति हरियाणा में मिले मृत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 28 August 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 की कांस्य पदक विजेता पहलवान पूजा सिहाग के पति अजय नांदल शनिवार को रोहतक (हरियाणा) में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि नांदल के पिता का आरोप है कि ड्रग ओवरडोज़ की वजह से नांदल की मौत हुई जिसमें उसके दोस्त रवि का हाथ है। नांदल का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।