कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेंगे 215 भारतीय ऐथलीट, सूची जारी
भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए 215 ऐथलीट्स और 107 ऑफिशियल्स और सपोर्ट स्टाफ समेत 322 सदस्यीय दल की घोषणा की। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम शहर में होना है। प्रमुख भारतीय ऐथलीट्स में नीरज चोपड़ा, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानू, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं।


