कॉमेडियन कपिल शर्मा की कनाडा के पुलिसकर्मियों के साथ ली गई सेल्फी हुई वायरल
ऐक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा की हाल ही में कनाडा में पुलिस अधिकारियों के साथ ली गई सेल्फी वायरल हो गई है। ये सेल्फी कुछ दिन पहले कॉमेडियन ने खुद शेयर की थी। तस्वीर पर कई यूज़र्स ने कमेंट किए और एक ने लिखा, "कपिल भाई अब तो विदेशी भी आपके फैन हो गए हैं...आपके साथ सेल्फी ले रहे हैं।"


