कॉमेडियन तन्मय भट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, 44 लाख से अधिक हैं सब्सक्राइबर्स
कॉमेडियन तन्मय भट का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है और हैकर्स ने चैनल का नाम बदलकर 'टेस्ला कॉर्प' कर दिया है। उनके यूट्यूब चैनल पर 44 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। गूगल और यूट्यूब को टैग करते हुए तन्मय ने ट्विटर पर लिखा, "मेरा यूट्यूब/जीमेल अकाउंट हैक हो गया है। मुझे तत्काल मदद की ज़रूरत है।"
read more at Moneycontrol


