कॉमेडी रोल करना मुश्किल काम है फिर भी इन फिल्मों को ज़्यादा क्रेडिट नहीं मिलता: कियारा
ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर 'पिंकविला' से कहा है कि एक ऐक्टर के रूप में कॉमेडी रोल्स करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "इन्हें (कॉमेडी फिल्मों को) अक्सर ज़्यादा क्रेडिट नहीं मिलता। फिल्ममेकर इसे आसान दिखाते हैं पर ऐसा नहीं होता।" फिल्म में विक्की कौशल व भूमि पेडनेकर भी मुख्य किरदार में हैं।
read more at PINKVILLA


