कॉलेज में हिजाब हटाने के लिए कहे जाने के बाद कर्नाटक में लेक्चरर ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक के तुमाकुरु में जैन पीयू कॉलेज में हिजाब हटाने के लिए कहे जाने के बाद इंग्लिश की लेक्चरर चांदनी नाज़ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्याग-पत्र में लिखा, "मैं 3 सालों से हिजाब पहन रही हूं...धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार संवैधानिक अधिकार है।" बकौल चांदनी, कॉलेज प्रबंधन के इस निर्णय से उनके 'आत्मसम्मान को ठेस' पहुंची है।
read more at न्यूज़ 24


