कोई देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता: 2023 वनडे विश्व कप को लेकर रमीज़ की चेतावनी पर ठाकुर
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीसीबी प्रमुख रमीज़ राजा की उस चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत 2023 में पाकिस्तान में एशिया कप का बहिष्कार करेगा तो पाकिस्तान वनडे विश्व कप-2023 के लिए भारत नहीं जाएगा। ठाकुर ने कहा, "भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है...कोई देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता।"
read more at ABP न्यूज़


