कोई भी भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में ना खेल सकता है, ना मेंटर बन सकता है: बीसीसीआई
कई आईपीएल फ्रैंचाइज़ी द्वारा विदेशी टी20 लीग में टीम खरीदने के बाद बीसीसीआई ने कहा कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने तक किसी अन्य लीग में ना खेल सकता है और ना मेंटर बन सकता है। बकौल बीसीसीआई, "अगर कोई खिलाड़ी इन लीग में हिस्सा लेना चाहता है...तो उसे बीसीसीआई से संबंध तोड़ने होंगे।"


