Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोई वकील नहीं लड़ेगा गेमिंग ज़ोन हादसे के आरोपियों का केस: राजकोट बार असोसिएशन

short by श्वेता यादव / on Monday, 27 May, 2024
गुजरात के राजकोट हादसे को लेकर राजकोट बार असोसिएशन ने घोषणा की है कि कोई भी वकील हादसे के दोषियों की तरफ से केस नहीं लडे़गा। गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई थी और रविवार को पुलिस ने गेमिंग ज़ोन के मैनेजर और उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया था।