कोच्चि जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
कोच्चि जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान इंजन में शनिवार को आग लग गई जिसके बाद विमान की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान में 179 यात्री व चालक दल के 6 सदस्य थे और सभी सुरक्षित हैं। सामने आए एक वीडियो में इंजन से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं।
read more at लेटेस्टली


