Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा कलेक्टर के X हैंडल से कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्ट पर लिखा गया 'ज़िंदाबाद', 3 पर हुई कार्रवाई

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 2 April, 2024
कोटा के कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट रविंद्र गोस्वामी के आधिकारिक X अकाउंट से सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के पोस्ट को लाइक किया गया व 'प्रहलाद गुंजल ज़िंदाबाद' लिखा गया। अकाउंट का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कोटा के अधिकारी करते हैं। मामले में एक महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया गया जबकि अन्य 2 से जवाब मांगा गया है।