Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा में 18 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस महीने की छठी घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 28 August, 2023
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहे बिहार के 18 वर्षीय छात्र आदर्श ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में सामने आया कि वह कोचिंग के टेस्ट में लगातार कम नंबर आने से परेशान था। बकौल रिपोर्ट्स, यह आत्महत्या का अगस्त में छठवां और वर्ष का 23वां मामला है।