Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा में छात्र ने दोस्त को बेहोश करने के बाद पत्थर से बांधकर बैराज से फेंका, हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 29 June, 2023
कोटा (राजस्थान) में एक छात्र ने कहासुनी के बाद अपने दोस्त व सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सोहित मीणा नामक छात्र को सिर पर पत्थर मारकर बेहोश किया और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। आरोपी ने सोहित के शरीर से पत्थर बांधकर उसे बैराज से नीचे फेंक दिया। सोहित से संपर्क टूटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।