Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा में छात्रों को आत्महत्या करने से रोकने के लिए हॉस्टलों की लॉबी व बालकनी में लगाए गए नेट

short by शिव / on Sunday, 27 August, 2023
कोटा (राजस्थान) में कोचिंग करने वाले 20 छात्रों द्वारा इस वर्ष आत्महत्या करने के बाद सुसाइड रोकने के लिए हॉस्टल की लॉबी और बालकनी में नेट लगाए गए हैं। एक हॉस्टल संचालक के मुताबिक, नेट मज़बूत हैं और इन्हें लगाने के बाद छात्र ऊपर से नहीं कूद सकेंगे। इससे पहले हॉस्टलों के पंखों में सुरक्षा स्प्रिंग डिवाइस लगाई गई थी।