Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोयंबटूर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान से टकराए दो पक्षी, विमान से उतारे गए सभी यात्री

short by अनिल कुमार / on Monday, 2 January, 2023
कोयंबटूर (तमिलनाडु) एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार को टेकऑफ के दौरान एयर अरेबिया के एक विमान के बाएं इंजन से दो पक्षी टकरा गए जिनमें से एक पक्षी की मौत हो गई। शारजाह (यूएई) जा रहे विमान में 164 यात्री सवार थे। घटना के बाद विमान को हुए नुकसान की जांच के लिए सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया।