Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोर्ट ने राहुल को समय दिया है, अभी इंतज़ार करेंगे: उनकी सीट पर उप-चुनाव कराने को लेकर सीईसी

short by शिव / on Wednesday, 29 March, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उनकी वायनाड (केरल) लोकसभा सीट पर उप-चुनाव कराने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को सज़ा के खिलाफ अपील के लिए कोर्ट ने 30 दिनों का समय दिया है इसलिए चुनाव आयोग अभी इंतज़ार करेगा।