कोलकाता एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
कोलकाता एयरपोर्ट (पश्चिम बंगाल) पर तैनात सीआईएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने गुरुवार सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। कॉन्स्टेबल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेलंगाना के रहने वाले कॉन्स्टेबल सी विष्णु (25) ने 2022 में सीआईएसएफ जॉइन की थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


