कोविड-19 की लहर खत्म होते ही सीएए लागू करेंगे: प. बंगाल में अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा में कहा कि जैसे ही कोविड-19 की लहर खत्म होगी वैसे ही नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "टीएमसी अफवाहें फैला रही है कि सीएए को ज़मीन पर लागू नहीं किया जाएगा।" बकौल शाह, "ममता दीदी चाहती हैं कि घुसपैठ चलती रहे।"
read more at Twitter


