Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 की विपरीत परिस्थिति के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण में समन्वय बढ़ाया: पीएम मोदी

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 24 May, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जापान में क्वाड लीडर्स समिट में कहा कि कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत ने वैक्सीन वितरण और कई अन्य क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया। उन्होंने कहा, "जलवायु कार्रवाई, आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने...आपदा प्रतिक्रिया, आर्थिक सहयोग...में आपसी समन्वय बढ़ाया गया है। इससे इंडो-पैसिफिक में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है।"