कोविड-19 के 1.4 लाख नए केस मिलने के बीच किन राज्यों/यूटी में हैं सर्वाधिक सक्रिय मामले?
देश में पिछले-24 घंटों में कोविड-19 के 1,41,986 नए मामले दर्ज होने के बीच सक्रिय मामलों की संख्या 4,72,169 हो गई है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,45,198 सक्रिय मामले हैं जिसके बाद पश्चिम बंगाल में 51,384, दिल्ली में 39,873, तमिलनाडु में 30,817, कर्नाटक में 30,142, केरल में 28,558, गुजरात में 18,583 और झारखंड में 17,206 सक्रिय मामले हैं।
read more at स्वास्थ्य मंत्रालय


