Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के खतरे के कारण ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 हुए स्थगित

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 6 January 2022
कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में आयोजित होने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 को स्थगित कर दिया गया है। अवॉर्ड्स आयोजित करने वाली 'द रिकॉर्डिंग अकैडमी' ने कहा, ''नई तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा।'' दरअसल, अवॉर्ड सेरेमनी 31 जनवरी 2022 को लॉस एंजेलिस के क्रिप्टो कॉम एरिना में आयोजित की जानी थी।