कोविड-19 के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी: डीजीसीए
डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के कारण देश में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। बकौल डीजीसीए, यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय मालवाहक उड़ानों और विशेष रूप से मंज़ूरी प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा। गौरतलब है, एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 45 देशों के बीच उड़ानें संचालित हो रही हैं।
read more at भाषा


