Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के खिलाफ बेहतर एंटीवायरल दवा बनाने के लिए और निवेश की ज़रूरत: एम्स निदेशक

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 26 August, 2021
एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, "हमने कोविड-19 वैक्सीन में बहुत निवेश किया लेकिन किसी एंटीवायरल दवा...पर ध्यान नहीं दिया जो वायरस के खिलाफ कारगर हो। मुझे लगता है हमें इस क्षेत्र में शोध पर अधिक निवेश करने की ज़रूरत है।" बकौल गुलेरिया, कोविड-19 के खिलाफ ऐसी दवाएं इस्तेमाल हो रही हैं जो किसी अन्य बीमारी के लिए बनी हैं।