Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के दौरान भारत ने जिस तरह गरीबों की मदद की वह असाधारण है: विश्व बैंक

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 5 October, 2022
विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने जिस प्रकार से गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद की वह ‘असाधारण’ है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों को भी सब्सिडी के बजाए भारत की तरह नकद ट्रांसफर जैसे कदम उठाने चाहिए। बकौल मालपास, महामारी में भारत ने 85% ग्रामीण परिवारों को मुफ्त राशन दिया।