Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोविड-19 के नए वैरिएंट की संक्रामकता अज्ञात, इम्यूनिटी को कर सकता है बाईपास: एम्स के डॉक्टर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 27 November 2021
एम्स के सेंटर फॉर कम्यूनिटी मेडिसिन के डॉक्टर संजय राय ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट B.1.1.529 को लेकर कहा है, "हमें इस वैरिएंट की कुल संक्रामकता नहीं पता है।" डॉक्टर राय ने कहा, "संभावना है कि यह वैक्सीन या संक्रमण से प्राप्त इम्यूनिटी को बाईपास कर सकता है।" गौरतलब है, इस वैरिएंट के 32 म्यूटेशन हैं।